
‘स्त्री 2’ के आगे ‘तंगलान’ का जलवा बरकरार
नई दिल्ली। इस स्वतंत्रता दिवस बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने दस्तक दी। हिंदी से लेकर साउथ तक की फिल्मों की गूंज टिकट विंडो पर देखने को मिली। इन सबमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ‘स्त्री 2’ की दहाड़ सबसे ज्यादा सुनाई दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : मनचाहे कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे ग्राहक Updated Classic 350
इस फिल्म ने पहले ही दिन से धमाकेदार कमाई कर अपना कब्जा जमा लिया। लेकिन इसके साथ रिलीज हुई बाकी मूवीज ने भी कम कमाल नहीं किया है, जिसमें से एक चियान विक्रम की ‘तंगलान’ है।
ये खबर भी पढ़ें : आधार कार्ड नंबर के लिए ये चीज नहीं होगी जरूरी, बिना आईडी होगी वेरिफाई
15 अगस्त को साउथ की 5 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें ‘मिस्टर बच्चन’, ‘नानाकुजी’, ‘कृष्णम प्रेणाया सखी’, ‘तंगलान’, ‘डेमोंटे कॉलोनी 2’ और ‘डबल इस्मार्ट’ जैसी फिल्में हैं। इन सबमें सबसे ज्यादा शोर फिल्म तंगलान का है, जिसमें चियान विक्रम एक अलग किरदार में हैं।
ये खबर भी पढ़ें : भारत के 7 शहर, जहाँ आपको स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करना चाहिए
साउथ फिल्मों में ‘तंगलान’ का जलवा
‘तंगलान’ 1850 की पृष्ठभूमि पर आधारित मूवी है। फिल्म को रिलीज से पहले बैन का सामना करना पड़ा। हालांकि, बैन हटने के बाद बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिनों में इसकी अच्छी कमाई होते देखने को मिल रही है।यह 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई हासिल कर चुकी है। तंगलान मूवी ने 13.3 करोड़ से ओपनिंग ली थी। शुक्रवार को कमाई में गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने 4.75 करोड़ का कारोबार किया।
ये खबर भी पढ़ें : पोलैंड के विश्वविद्यालय जहां आप पढ़ना चाहेंगे – Pratidin Rajdhani
वहीं शनिवार को एक बार फिर इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तंगलान मूवी ने 5.75 करोड़ की कमाई की है। इससे फिल्म का टोटल बिजनेस 23.80 करोड़ हो गया है। हालांकि, इन आंकड़ों में फेरबदल संभव है। जागरण इनकी पुष्टि नहीं करता। ‘तंगलान’ मूवी इस वक्त साउथ की सबसे बड़ी मूवी में से एक है। इसने कमाई के मामले में संजय दत्त की ‘डबल इस्मार्ट’ और विक्रम तेजा की ‘मिस्टर बच्चन’ को पीछे छोड़ दिया है। तीन दिनों में मिस्टर बच्चन फिल्म का कलेक्शन 7.35 करोड़ हुआ है। वहीं, डबल इस्मार्ट मूवी ने 10.10 करोड़ का बिजनेस किया है। ये फिल्म हालिया रिलीज साउथ की अन्य फिल्मों से भी आगे है।
ये खबर भी पढ़ें : शिव भक्ति में डूबी अनन्या पांडे, सावन के चौथे सोमवार पर की पूजा

