RADA
देश-विदेश

नकली शराब बनाने के कारखाने पर पुलिस की छापेमारी

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर दक्षिण (डीएसटी) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने के कारखाने में छापेमारी की है और साथ ही अवैध शराब निर्माता मालिक सहित दो आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपितों के पास से आठ पेटी निर्मित देशी मदिरा, भारी मात्रा में खाली डिब्बे, ढक्कन, ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड, श्यामपुर बहरोड़ के प्रिंटेड रेपर, बारकोड, खाली पैकिंग कार्टन, हाथ से संचालित पैकिंग मशीन, ड्रम, ड्रम में पाइप जोड़कर बनाया हुआ तरल पदार्थ मिश्रित उपकरण आदि जब्त की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : सुबह के समय करें ये 5 योगासन, शरीर और दिमाग दोनों रहेंगे फिट

पुलिस आरोपितों से अवैध शराब बनाने के रसायन, पैकिंग सामग्री, आयात स्त्रोत एवं निर्मित शराब निर्यात के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि सांगानेर सदर थाना पुलिस और डीएसटी दक्षिण को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना इलाके में स्थित रामसिंहपुरा के वैभव विहार कॉलोनी में किराए के मकान में अवैध रूप से शराब बनाने का संचालित हो रहा है। इस सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और छापेमारी करते हुए अवैध शराब निर्माता मालिक महावीर सिंह (34) निवासी लालसोट जिला दौसा शिवदासपुरा जयपुर और शिवा उर्फ भोला (20) निवासी सिकंदरा जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) हाल रामसिंहपुरा सांगानेर जयपुर को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें : क्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड

पुलिस टीम ने मौके से आठ पेटी निर्मित देशी मदिरा, भारी मात्रा में खाली डिब्बे, ढक्कन, ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड,श्यामपुर बहरोड़ के प्रिंटेड रेपर, बारकोड, खाली पैकिंग कार्टून, हाथ से संचालित पैकिंग मशीन, ड्रम, ड्रम में पाइप जोडकर बनाया हुआ तरल पदार्थ मिश्रित उपकरण आदि बरामद किया है। पुलिस आरोपितों से अवैध शराब बनाने के रसायन, पैकिंग सामग्री, आयात स्त्रोत एवं निर्मित शराब निर्यात के संबंध में पूछताछ चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें :   बेराेजगार डिग्रीधारियाें के लिए एम्स में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कब है अंतिम तिथि

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका