मनोरंजन

राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री-2’ ने रचा नया इतिहास

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री-2’ सभी को खूब पसंद आई है। मशहूर फिल्म ‘स्त्री-2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हम आपको बताते हैं कि राजकुमार-श्रद्धा की ‘स्त्री 2’ ने क्या रिकॉर्ड बनाया है।
स्त्री-2 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। लगातार छुट्टियों और माउथ पब्लिसिटी के दम पर ‘स्त्री-2’ ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। ताजा खबरों के मुताबिक ‘स्त्री-2’ ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का नया रिकॉर्ड बना लिया है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ इस लिस्ट में टॉप पर थी। लेकिन अब ‘स्त्री-2’ जवान को पछाड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
‘स्त्री-2’ की कमाई
मैडॉक फिल्म्स की ‘स्त्री-2’ को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। फिर भी लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं। ‘स्त्री-2’ ने भारत में 586 करोड़ की कमाई की है। ‘स्त्री-2’ ने शाहरुख की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘जवान’ को पछाड़ दिया है। इसलिए बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 कमाई करने वाली फिल्मों में ‘स्त्री-2’ टॉप पोजीशन पर पहुंच गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका