छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, 32 वर्षीय महिला की उपचार के दाैरान माैत

दुर्ग । दुर्ग जिले  के ढौर गांव की रहने वाली 32 साल की महिला की शुक्रवार शाम को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में पिछले कई दिनों से महिला का इलाज चल रहा था। जिले में स्वाइन फ्लू से यह 7वीं मौत है।अब तक 36 स्वाइन फ्लू के मरीज मिल चुके हैं जिसमें उपचार के बाद 23 स्वस्थ हो चुके हैं ।

ये खबर भी पढ़ें : इस त्योहार घर पर बनाये मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच

दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 6 और मरीज रायपुर और दुर्ग के अस्पतालों में भर्ती है। इनमें 2 मरीज रायपुर के एम्स अस्पताल में और एक-एक दुर्ग के सेक्टर-9, शंकराचार्य, बीएम शाह और पल्स अस्पताल में भर्ती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : देवरा: पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज़ होते ही Fans पागल – Pratidin Rajdhani

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे के मुताबिक स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला फेफड़े और शरीर में अन्य जगह सिस्ट अर्थात गांठ बनने की बीमारी से पीड़ित थी।इसी परेशानी के कारण घर वालों ने उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। गले में खराश के साथ सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू की जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूद कर दी जान

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper