RADA
अपराध
Trending

1.30 करोड़ की कोकीन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार । मंगलौर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से एक करोड़ 30 लाख रुपये की कोकीन बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर तीनों को जेल भेज दिया।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों पर कार्यवाई के क्रम में मंगलौर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ के उप निरीक्षक रंजीत तोमर को सूचना मिली कि लंढौरा क्षेत्र में कुछ लोग कोकीन लेकर लक्सर की तरफ जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक पर लक्सर की ओर जा रहे तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपित आजाद पुत्र करम इलाही निवासी जैनपुर खुर्द कोतवाली लक्सर, तनवीर अली पुत्र तमिजुल हसन निवासी नेहंदपुर सोठारी लक्सर और फरियाद अली पुत्र अख्तर हसन निवासी से 183 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। इस कोकीन की बाजार कीमत एक करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक देहात एसके सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस सभी के आपराधिक इतिहास को भी खंगालने में जुटी हुई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका