देश-विदेश
Trending

लेबनान की राजधानी पर इजराइल का ड्रोन अटैक , पीएफएलपी के तीन नेता मारे गए

बेरुत । हिज्बुल्लाह के खिलाफ व्यापक अभियान को अंजाम देते हुए इजराइल ने सोमवार तड़के लगातार ड्रोन हमलों से लेबनान की राजधानी बेरुत को दहला दिया। इजराइली सेना ने ड्रोन अटैक कर शहर की इमारत को निशाना बनाया। हमले में कम-से-कम 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमें इजराइल के खिलाफ कड़े संघर्ष में सक्रिय पॉपुलर फ्रंट फॉर दी लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन (पीएफएलपी) के तीन बड़े नेता शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ‘देवरा’ मूवी रिव्यू: Highlights और Lowlights – Pratidin Rajdhani

इजराइली सेना रविवार से ही बेरुत के रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर हमले कर रही है। दी टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक पीएफएलपी ने बयान जारी कर कहा है कि बेरुत के कोला जिले में एक इमारत पर मध्य रात्रि इजराइल के हमले में उसके तीन शीर्ष नेताओं की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

हालांकि पहले ये आशंका थी कि यह हमला एक अन्य आतंकी संगठन अल जमा अल इस्लामिया (इस्लामिक ग्रुप) की तरफ से किया गया है लेकिन संगठन ने इससे इनकार किया है। उधर, इजराइल की सेना की तरफ से इन हमलों को लेकर टिप्पणी नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

ईरान समर्थित सशस्त्र संगठनों के खिलाफ इजराइल लगातार अपनी मुहिम को तेज कर रहा है। रविवार को इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर 45 लड़ाकों को मार गिराया जिसमें हिज्बुल्लाह का एक सीनियर कमांडर शामिल है। नबील कौक नाम का यह नेता हिज्बुल्ला की केंद्रीय कमेटी का उप प्रमुख था। इसके साथ ही यमन के हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर दर्जनों इजरायली विमानों ने बमबारी।

ये खबर भी पढ़ें : लर्निंग रूट्स ने लॉन्च किया एआई कॉलेज फाइंडर – कॉलेज चयन का भविष्य

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper