RADA
उत्तराखण्ड
Trending

 खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत 

देहरादून । जनपद पौड़ी के गुमखाल के पास द्वारिखाल में मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शवों को खाई से बाहर निकाला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

दुर्घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल जा रहे थे। गुमखाल के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

थाना सतपुली से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर रोप और स्ट्रेचर की सहायता से शवों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शवों को पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया

मृतकों की पहचान विनोद सिंह नेगी (59) पुत्र सोहन सिंह, गौरव नेगी (26) पुत्र विनोद सिंह नेगी व चंपा देवी (57) पत्नी विनोद सिंह नेगी निवासी कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका