देश-विदेश
Trending

भारतीय जेल में दो साल की सजा काटने के बाद 15 बांग्लादेशी घर लौटे

ढाका। भारत की एक जेल में दो साल की सजा काटने के बाद नौ महिलाओं सहित 15 बांग्लादेशी बेनापोल चेक पोस्ट के माध्यम से स्वदेश लौट आए। उनके छह बच्चे भी साथ आए। पेट्रापोल आव्रजन पुलिस ने उन्हें कल रात करीब साढ़े 10 बजे बेनापोल आव्रजन पुलिस को सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें : इस सूट को पहनकर शादी तो आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग – Pratidin Rajdhani

 ये खबर भी पढ़ें : टॉस द कॉइन और जंगल कैंप्स इंडिया की स्टॉक मार्केट में एंट्री

द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, गैरसरकारी संगठन राइट्स जशोरे ने सभी 15 व्यक्तियों को अपने यहां आश्रय दिया। बेनापोल आव्रजन पुलिस के प्रभारी इब्राहिम अहमद ने कहा, इन लोगों को बाद में उनके परिवारों को सौंपा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – प्रेम राग – Pratidin Rajdhani

यह लोग नरैल, खुलना और सथखिरा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों के हैं। पैसे के बदले काम का वादा कर तस्कर उन्हें करीब ढाई साल पहले भारत के मुंबई ले गए थे।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी संत गुरू घासीदास

वहां पहुंचने पर तस्कर उन्हें मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। उन्हें भारतीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अदालत ने इन लोगों को दो साल की सजा सुनाई थी।

ये खबर भी पढ़ें : रियलमी का ये Ultra फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper