छत्तीसगढ़
Trending

निगम जल विभाग ने शहर के विभिन्न छह मुख्य मार्गो में अपशिष्ट जल का नियमित कर रहे छिड़काव

रायपुर ।  नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर विगत दिनों वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग सेल की बैठक में दिए गए निर्देश के पालन में रायपुर नगर पालिक निगम के जल विभाग द्वारा राजधानी शहर में छह विभिन्न मुख्य मार्गो भनपुरी चौक, आईएसबीटी मुख्य मार्ग भाठागांव से रिंग रोड तक जीईमार्ग में टाटीबंध चौक से एम्स अस्पताल की ओर एवं एम्स अस्पताल गेट नम्बर 1 से गेट नम्बर 5 तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर, हीरापुर चौक से कबीर नगर चौक तक, कृषि विश्वविद्यालय लाभाण्डी के सामने मुख्य मार्ग में वायु गुणवत्ता में सुधार और प्रदूषण नियंत्रण कार्य प्रभावी तौर पर किये जाने के उद्देश्य से हेतु नगर निगम के एसटीपी में उपचारित जल का टैंकर के माध्यम से प्रतिदिन नियमित छिड़काव करवाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : इस सूट को पहनकर शादी तो आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग – Pratidin Rajdhani

 ये खबर भी पढ़ें : टॉस द कॉइन और जंगल कैंप्स इंडिया की स्टॉक मार्केट में एंट्री

नगर निगम जल विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री नर सिंह फरेन्द्र उक्त कार्य का प्रतिदिन स्थल निरीक्षण सहित मॉनिटरिंग कर रहे हैँ।

ये खबर भी पढ़ें : शादी के दो साल बाद मां बनीं देवोलीना

वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग सेल की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुरूप शहर में अत्यधिक धूल वाले विभिन्न छह मुख्य मार्गो में वायु गुणवत्ता सुधार एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु निगम के एसटीपी में उपचारित जल का छिड़काव प्रतिदिन नियमित सुव्यवस्थित रूप से करवाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीजन में खूबसूरत सब्यसाची लुक, लोग सिर्फ आपको देखेंगे – Pratidin Rajdhani

एम्स अस्पताल टाटीबंध के सामने जीईरोड मुख्य मार्ग में भी वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु एसटीपी में उपचारित अपशिष्ट जल का टैंकर के माध्यम से छिड़काव करवाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Brown Rice से बनाएं ये टेस्टी डिशेज, नहीं पडे़गा स्वाद और सेहत के बीच चुनना

वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग सेल के निर्देश पर नगर निगम जल विभाग द्वारा रूट चार्ट बनाकर एसटीपी में उपचारित जल का छिड़काव अत्यधिक धूल वाले विभिन्न छह चिन्हित मुख्य मार्गो में वायु गुणवत्ता में सुधार एबं प्रदूषण नियंत्रण हेतु प्रतिदिन नियमित रूप से करवाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : रियलमी का ये Ultra फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper