RADA
अपराध
Trending

तेंदुए और भालू की खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर । सरगुजा उड़नदस्ता, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल के द्वारा सूचना पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मौके पर पहुंच वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र, रामानुजगंज वन परिक्षेत्र एवं बलरामपुर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रामानुजगंज के पलटन घाट समीप तेंदुए और भालू की खाल के साथ दो आराेपिताें को गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीओ संतोष पांडेय ने रविवार काे बताया कि राज्यस्तरीय उड़नदस्ता की टीम एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल टीम के द्वारा शनिवार को संदिग्ध आराेपिताें को पकड़ा गया। जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र, रामानुजगंज वन परिक्षेत्र एवं बलरामपुर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम पलटन घाट पहुंचकर दोनाें आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आराेपिताें के पास से दो तेंदुए की खाल और एक भालू की खाल सहित एक पल्सर (यूपी 64 एडी 0806) और एक स्कूटी (सीजी 30 ई 1027) को जब्त किया गया है। आराेपिताें को गिरफ्तार कर भारतीय वन प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका