छत्तीसगढ़
Trending

सड़क किनारे नाली में मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस  

रायपुर।  धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-बिलासपुर फोर लाइन सड़क किनारे आज बुधवार सुबह नाली में एक किशोरी का शव मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नए साल के पहले दिन आज सुबह किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है।  किशाेरी की उम्र महज 10-12 साल  की है। पुलिस ने आशंका जताई है कि किशोरी के शव को यहां लाकर किसी ने  फेंक दिया है।  किशोरी की पहचान अब तक नहीं हुई है। फिलहाल  पुलिस किशाेरी के शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका