
छत्तीसगढ़
Trending
छत्तीसगढ़ की यशु सोनी ने थाईलैंड में बिखेरी खूबसूरती का जलवा, बनीं मिसेज यूनिवर्स 2025
जांजगीर । थाईलैंड में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की यशु सोनी ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह आयोजन जेके फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था, जो सौंदर्य और फैशन की दुनिया की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जाना जाता है।

यशु सोनी जांजगीर नैला की निवासी हैं और पिछले कुछ वर्षों से नेताजी चौक जांजगीर में सहेली ब्यूटीपार्लर नाम के प्रतिष्ठान की संचालिका हैं। उन्होंने पिछले वर्ष 2024 में जांजगीर के बीटीआई चौक, नहरिया बाबा मंदिर मार्ग में सहेली ब्यूटी सैलून और अकादमी की स्थापना की है।

यशु सोनी की इस उपलब्धि पर जांजगीर नैला नगर के गणमान्यजनों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल जांजगीर नैला नगर को बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। यह अवार्ड यशु सोनी की सुंदरता, प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने अपने इस खिताब के लिए कड़ी मेहनत की है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

