RADA
छत्तीसगढ़

छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए विशेष शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का सराहनीय कदम

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा – निर्देश अनुरूप संचालित लोककल्याणकारी ‘मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना’ के तहत आदर्श शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास, पंडित रविशंकर शुक्ल परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

इस विशेष शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू ) के चिकित्सकों ने 125 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह शिविर खासतौर पर छात्रों को आज के चुनौतीपूर्ण वातावरण में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

=मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान =
शिविर में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। कुछ छात्रों में तनाव और अवसाद के लक्षण पाए गए। उदाहरण के तौर पर, एक छात्र (जिसका नाम गोपनीय रखा गया है) को काउंसलिंग के दौरान डिप्रेशन और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से ग्रसित पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

एमएमयू स्टाफ ने उनकी स्थिति की जानकारी छात्रावास अधीक्षक को दी और उन्हें उचित उपचार के लिए सलाह दी। डॉक्टरों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए प्रभावित छात्रों के साथ 30-40 मिनट का व्यक्तिगत काउंसलिंग सत्र आयोजित किया। इन सत्रों में छात्रों को तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

शारीरिक स्वास्थ्य और जागरूकता
शिविर में छात्रों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और पर्याप्त नींद के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

सरकार की अनूठी पहल
‘मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना’ के तहत, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स राज्यभर में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। इन यूनिट्स में न केवल शारीरिक बीमारियों का इलाज किया जा रहा है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जा रहा है।छात्रावास में आयोजित यह विशेष शिविर छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : SSC CGL Tier II Exam City Slip OUT: आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज हुई एग्जाम की सिटी स्लिप

इस पहल ने छात्रों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और उन्हें एक सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल आज के समय की जरूरत को समझते हुए, समाज के भविष्य यानी छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये खबर भी पढ़ें : सर्दियों में कार स्‍टार्ट में आने वाली परेशानी से कैसे बचें

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका