RADA
व्यापार

क्रूड की कीमतों में गिरावट, क्या पेट्रोल और डीजल के भी घटेंगे रेट?

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रूड बाजार में वैश्विक अनिश्चितता का पूरा असर साफ दिख रहा है। ईरान और रूस के तेल निर्यात को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर वैश्विक बाजार में अमेरिकी क्रूड के बाजार को बढ़ावा देने में जुटे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों के दूरगामी असर को लेकर अलग-अलग कयास लगाये जा रहे हैं। लेकिन ताजा स्थिति यह है कि कच्चे तेल की कीमतें पिछले एक वर्ष के न्यूनतम स्तर के करीब (73 डॉलर प्रति बैरल) पहुंच गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : यामाहा RX100 जिसे 2025 के लिए किया रीबिल्ड

केअरएज की तरफ से गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगले छह महीने तक कच्चे तेल की कीमतें 75-80 डॉलर प्रति बैरल रहने के आसार है। इसे भारत के लिए कई तरह से बेहतर बताया गया है। यह स्तर डॉलर के मुकाबले रुपये की लगातार होती कीमत के भारत की इकोनॉमी पर होने वाले नकारात्मक असर कम करेगा। सरकारी तेल कंपनियों के मार्जिन (मुनाफे) को बढ़ाएगा। लेकिन इसका आसार कम ही है कि सरकारी तेल कंपनियां आम जनता के लिए पेट्रोल डीजल की खुदरा कीमतों में भी कमी करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें : महिलाओं के ऑफिस वियर के लिए स्मार्ट विकल्प।

सरकार के आंकड़े भी बता रहे हैं कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है। फरवरी माह के पहले पांच दिन भारतीय कंपनियों ने औसतन 77.77 डॉलर प्रति बैरल की दर से क्रूड की खरीद की है। जनवरी, 2025 में यह औसत कीमत 80.2 डॉलर प्रति बैरल की थी। सितंबर से दिसंबर, 2024 के दौरान ने भारत ने क्रूड खरीद के लिए औसतन 73.69 डॉलर, 75.12 डॉलर, 73.02 डॉलर और 73.02 डॉलर प्रति बैरल का भुगतान किया है।

ये खबर भी पढ़ें : 2025 होंडा एक्टिवा भारत में 80,950 रुपये में लॉन्च

72 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आया क्रूड
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत बड़ी गिरावट के साथ 72 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गई थी जिसे एक वर्ष का न्यूनतम स्तर बताया गया है। यह स्तर अमेरिका की नई सरकार की तरफ से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने और चीन, मैक्सिको, कनाडा के साथ कारोबारी युद्ध की शुरुआत होने के बाद गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SSMB29 में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

इस बारे में सरकारी तेल कंपनियों के अधिकारी बताते हैं कि अभी हालात बहुत ही अनिश्चित है जो अगले कई महीनों तक बने रहने की संभावना है। यह भी याद रखना चाहिए कि रूस से तेल खरीदना भारत के लिए अब पहले के मुकाबले ज्यादा मुश्किल होगा। संकेत है कि भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद में कटौती शुरू भी कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : गूगल का अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

केअरएज की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका की तरफ से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने, सऊदी अरब की तरफ से तेल उत्पादन में कटौती नहीं करने और रूस की तरफ से तेल आपूर्ति बाधित नहीं होने की सूरत में कच्चे तेल की कीमत 75-80 डॉलर प्रति बैरल अगले छह महीने तक बनी रहेगी। यह भारत के लिए शुभ संकेत है। अभी भारत में जो पेट्रोल डीजल की खुदरा कीमत है, वह इसी स्तर पर बना रहे तो तेल कंपनियों को 07-09 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें : सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी में मामूली गिरावट

सनद रहे कि देश में तेल कीमतों में अंतिम बार संशोधन मार्च, 2024 में तब हुआ था जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल की खुदरा कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। तब क्रूड की खरीद भारत ने 89 डॉलर प्रति बैरल पर क्रूड की खरीद की थी। उसके बाद क्रूड की कीमतें घट कर 73 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई लेकिन आम जनता को कोई राहत नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़ें : गूगल का अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका