
रायपुर। रायपुर में चायनीज मांझे में फंस कर घायल होने की घटना लगातार बढ़ रही है। वहीं एक ताजा मामले में चायनीज मांझे के कारण एक स्कूटी सवार बुजुर्ग व्यक्ति का चेहरा गंभीर रूप से कट गया है। घायल को अंबेडकर अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। इससे पहले, 19 जनवरी को चायनीज मांझे की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है
जानकारी के अनुसार, अमलीडीह के रहने वाले 61 वर्षीय होमराज ब्राह्मणकर, गुरुवार को स्कूटी से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पंडरी क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर चायनीज मांझे में फंसकर उनके मुंह और अंगूठे में गंभीर चोटें आ गईं। उन्हें पहले पंडरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र
इससे पहले, 19 जनवरी को पचपेड़ी नाके के पास सात वर्षीय मासूम पुष्कर साहू की चायनीज मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई थी
ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत
। इसके अलावा, एक महिला वकील पूर्णशा कौशिक भी पंडरी माल के पास एक्सप्रेस-वे पर चायनीज मांझे में फंसकर घायल हो गई थीं, जिनके गले और हाथ में चोटें आई थीं।
ये खबर भी पढ़ें : अपने घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए टिप्स
बता दें कि कि शहर में प्रतिबंधित होने के बावजूद चायनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है, जिससे लगातार हादसों का सामना करना पड़ रहा है। निगम के अधिकारी और बाजार विभाग के केवल जुर्माना और चेतावनी देकर खानापूर्ति कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव
