RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG Big Breaking : चार नगर निगमों में भाजपा उम्मीदवारों ने लहराया परचम, अन्य पर निर्णायक बढ़त

भाजपा उम्मीदवार मीनल चौबे कांग्रेस की दीप्ति दुबे से 70 हजार वोटों से चल रही आगे

रायपुर । छत्तीसगढ़ के चार नगर निगम में भाजपा उम्मीदवारों ने कांग्रेस उम्मीदवारों को बड़ी शिकस्त दी है और छह नगर निगमों में भी भाजपा उम्मीदवार निर्णायक मतों से आगे चल रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को, जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू और अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ.अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस उम्मीदवार विनय जायसवाल भाजपा के रामनरेश राय से चार हजार मतों से हार गए हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम हैं, जिसमें से 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत में चुनाव हुए हैं। पहली बार ईवीएम के माध्यम से यह नगर निकाय चुनाव कराए गए हैं।

रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार मीनल चौबे कांग्रेस की दीप्ति दुबे से 70 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दुर्ग नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार अल्का बाघमार कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता साहू से 16 ,500 वोटों से आगे चल रही हैं। कोरबा नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार संजू देवी कांग्रेस महापौर उम्मीदवार उषा तिवारी से आगे चल रही हैं। अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार मंजूषा भगत कांग्रेस उम्मीदवार अजय तिर्की से 11,063 मतों से विजयी हुई है। बिलासपुर नगर निगम से भाजपा महापौर उम्मीदवार पूजा विधानी, कांग्रेस महापौर उम्मीदवार प्रमोद नायक से 20 हजार मतों से आगे चल रहीं हैं। रायगढ़ नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार जीववर्धन चौहान ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित ओपी चौधरी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को दिया है। जीववर्धन ने कहा, रायगढ़ के विकास के लिए योजना बनाकर काम करेंगे।

राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के उम्मीदवार निखिल द्विवेदी को पराजित कर दिया है। रायगढ़ नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार जीववर्धन चौहान कांग्रेस महापौर उम्मीदवार जानकी काटजू से 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। जगदलपुर नगर निगम भाजपा महापौर उम्मीदवार संजय पांडेय ने कांग्रेस महापौर उम्मीदवार मलकीत सिंह गैदू को पराजित कर दिया है। चिरमिरी नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार रामनरेश राय ने कांग्रेस महापौर उम्मीदवार विनय जायसवाल से चार हजार मतों से पराजित किया हैं। जबकि धमतरी नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार जगदीश रामू रोहरा पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित किये जा चुके हैं।

रायगढ़ नगर निगम में भाजपा महापौर जीववर्धन चौहान ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित ओपी चौधरी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को दिया है। जीववर्धन ने कहा, रायगढ़ के विकास के लिए योजना बनाकर काम करेंगे।

उधर, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। यहां 10 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं। 3 हजार गुलाबजामुन और एक हजार से अधिक बालूशाही बनायी गई हैं। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की निर्णायक बढ़त के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका