छत्तीसगढ़
Trending

CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भाजपा की धमाकेदार जीत, रायपुर में एजाज ढेबर चुनाव हारे

छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। कई जगहों पर पार्टी ने एकतरफा बढ़त बनाई, जिससे साफ हो गया कि इस चुनाव में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायगढ़, चिरमिरी और अंबिकापुर में भाजपा का परचम

भाजपा ने रायगढ़, चिरमिरी और अंबिकापुर नगर निगमों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इन इलाकों में भाजपा के प्रत्याशियों ने अपने विरोधियों को कड़ी शिकस्त दी और नगर निगमों पर कब्जा जमाया।

रायपुर में भाजपा की बड़ी जीत, एजाज ढेबर को करारी हार

राजधानी रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। इस चुनाव में पूर्व महापौर एजाज ढेबर को हार का सामना करना पड़ाभगवती चरण शुक्ल वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने करीब 1500 वोटों से जीत हासिल की, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा।

एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर आगे

हालांकि, एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर ने बेहतर प्रदर्शन किया और वह करीब 2400 वोटों से आगे चल रही हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस इस चुनाव में कुछ सीटें बचा पाएगी या भाजपा का दबदबा बना रहेगा

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका