व्यापार
Trending

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक मुदालियर दो दिनों के रायपुर प्रवास पर

रायपुर। भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक,बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक  संजय विनायक मुदालियर, दिनांक 24 और 25 फरवरी को रायपुर अंचल के दौरे पर रहेंगे। अपने दो दिन के प्रवास के दौरान कार्यपालक निदेशक श्री मुदालियर बैंक ऑफ़ बड़ौदा की नई शाखा धमधा का शुभारंभ करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

अंचल के ग्राहकों के साथ बैठक कर बैंक की ग्राहक सेवा को और भी बेहतर करने हेतु चर्चा करेंगे। अंचल के स्टाफ सदस्यों से टाउन हॉल मीटिंग के माध्यम से मुखातिब होंगे ।

ये खबर भी पढ़ें : अपने घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए टिप्स

वे छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न उच्चाधिकारियों, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के विकास में बैंक के योगदान को और भी बढ़ाने हेतु संभावनाओं की तलाश करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

इसी कड़ी में अंचल के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों व अंचल कार्यालय के स्टाफ सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक करने के साथ, बैंक के उत्कृष्ट कार्यकर्ता स्टाफ सदस्यों को सम्मानित भी करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper