छत्तीसगढ़

CG Breaking News : अंबिकापुर में बीती रात हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, लाखाें का सामान जलकर खाक

सरगुजा। अंबिकापुर के महामाया रोड पर स्थित एक हार्डवेयर और पेंट की दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव :  राज्य में 4 बजे तक 68.1% मतदान

चंद मिनटों में ही आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और आस-पास की घरों व दुकानों की तरफ भी फैलने लगी।आगजनी में करीब  60 लाख रुपये के सामान के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के महामाया रोड स्थित अमर इंटरप्राइजेज में रविवार की रात करीब 11.30 बजे अचानक इलेक्ट्रॉनिक शॉर्ट शर्किट हुई जिससे आग लग गई ।

ये खबर भी पढ़ें : अपने घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए टिप्स

दुकान के मालिक को इसकी जानकारी देर से लगी लेकिन तब तक आग पूरे दुकान में फैल चूकी थी। शटर बंद होने के कारण दुकान के अंदर आग धधकने लगी, आस-पास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देख हो-हल्ला मचाया तब दुकान संचालक को इसकी जानकारी हुई।

ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी  के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

इसी दौरान स्थानीय लोगों ने सबसे पहले दुकान से लगे मकान से सभी को बाहर निकाला और पुलिस को इसकी जानकारी दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

इस आगजनी में करीब  55 से 60 लाख रुपये के सामान के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper