RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभ बजट सत्र : पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर की रेकी पर सदन गरमाया, डाॅ. महंत बाेले-यह लाेकतंत्र की हत्या

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर पर रेकी करने को लेकर जोरदार बहस हुई। इस मामले में कांग्रेस ने शुक्रवार को पूरे दिन के लिए विधानसभा की कार्यवाही के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। आगे की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस एक बड़ी बैठक करने जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार की देर रात दीपक बैज के घर पुलिसवालों को देखे जाने की बात कही गई है। इसी को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने उक्त घटना को विधानसभा में विपक्ष की जासूसी करार देते हुए उठाया। उनहोंने कहा कि, लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पीसीसी अध्यक्ष के यहां रात 12 बजे पुलिस पहुंची, रेकी की जा रही है। डा. महंत ने कहा- कौन आ रहा, जा रहा इस पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि, दंतेवाडा में कांग्रेस का जिला पंचायत अध्यक्ष बन सकता है, इसलिए कांग्रेस समर्थित सदस्यों को डराया-धमकाया जा रहा है।
डॉ. महंत ने कहा कि, कांग्रेस के कार्यालय में पहली बार ईडी का प्रवेश हुआ है। हमने आदर के साथ ईडी ने जो चाहा वो दिया, ईडी की कार्यवाही हम पर दबाव बनाने की कोशिश है। उनहोंने कहा कि, सरकार के इशारों पर केंद्र सरकार की एजेंसियां काम कर रही हैं। इसके बाद डा. महंत ने कहा कि, आज हम दिन भर सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर रहे हैं। आगे की रणनीति पर आज ही बैठक में चर्चा होगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका