छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में श्रमिक नेता की बेटी की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटकता मिला शव

कोरबा । कोरबा जिले के गेवरा बी टाइप में रहने वाले श्रमिक नेता सीताराम साहू की 27 वर्षीय पुत्री रोशनी साहू का शव उनके घर में फंदे से लटकते हुए पाया गया। घटना देर रात की है। घटना के समय रोशनी घर में अकेली थी, जबकि उनके पिता किसी सामाजिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पुलिस  के अनुसार, रोशनी का हाल ही में तलाक हुआ था और वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि रोशनी के पिता सीताराम साहू और उनकी पत्नी रोशनी को रायपुर से लेकर आए थे, जहां रोशनी की मां को उन्होंने रायपुर छोड़ दिया था। रोशनी के पिता सीताराम साहू अपने रिश्तेदार के यहां दशगात्र कार्यक्रम में अकलतरा के आसपास गांव गए थे, जबकि रोशनी घर में अकेली थी।घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रोशनी के पिता सीताराम साहू ने अपनी बेटी की मौत की सूचना पुलिस को दी थी।
दीपका थाना प्रभारी प्रेम चंद साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने बताया कि रोशनी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने रोशनी के परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका