
देश-विदेश
Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स को स्पेस से लेकर रवाना हुआ ड्रैगन क्राफ्ट
सुनीता विलियम्स को स्पेस से लेकर रवाना हुआ ड्रैगन क्राफ्ट, जानें कब होगा धरती पर लैंड
वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना हो गया है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे। सुनीत विलियम्स समेत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री आज सुबह आईएसएस से अनडॉक हो गए। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होने वाला है। वे फ्लोरिडा के तट पर उतरेंगे।सुनीता विलियम्स और सुनीता विलियम्स को लेकर ड्रैगन क्राफ्ट भारतीय समय के हिसाब से बुधवार तड़के 3:27 बजे लैंड करेगा। इसका दुनियाभर में लाइव प्रसारण भी होगा।ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत लेThank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नासा ने बताया है कि स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आईएसएस से सफलतापूर्वक अनडॉक हो गया है, यानी उसकी धरती की तरफ 17 घंटे की यात्रा शुरू हो गई है। 18 मार्च को सुबह 10:35 बजे क्राफ्ट की अनडॉकिंग हुई। ड्रैगन हार्मोनी मॉड्यूल पर स्टेशन के आगे की ओर वाले पोर्ट से अलग हो गया और नियंत्रित थ्रस्टर फायरिंग के तहत धीरे-धीरे दूर चला गया।ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार
कैप्सूलअपने महत्वपूर्ण सिस्टम जांच करेगा और बुधवार की सुबह के लिए निर्धारित डीऑर्बिट बर्न के लिए तैयार होगा।ड्रैगन कैप्सूल पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से एंट्री करेगा तो उसे 19 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे अटलांटिक महासागर में सुरक्षित उतरने के लिए पैराशूट तैनात करने से पहले तीव्र गर्मी का सामना करना पड़ेगा।ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं
रविवार को पहुंचा था ड्रैगन कैप्सूल
सुनीता विलियम्स को लेने स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल रविवार को ISS पर पहुंचा था। नासा ने फाल्कन 9 रॉकेट से क्रू-10 मिशन लॉन्च किया था। यह मिशन ISS पर नए क्रू को पहुंचाने के लिए था। इससे विलियम्स और उनकी टीम को वापस आने के लिए क्रू ड्रैगन मिल गया। इसके बाद वापसी की प्रक्रिया सोमवार शाम शुरू हुई, जब क्रू ड्रैगन का दरवाजा बंद किया गया। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ISS से अलग हो गया और पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी।ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें
सुनीता को लेकर आ रहे कैप्सूल की फ्लोरिडा में लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स और क्रू को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर, टेक्सास ले जाया जाएग। यहां उनका मेडिकल चेकअप होगा। इसके बाद उन्हें पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने में मदद करने के लिए रिकवरी प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। साथ ही उनसे मिशन की जरूरी जानकारी भी ली जाएगी।ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग
सुनीता विलियम्स की लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण
नासा ने घोषणा की है कि सुनीता और उनके साथियों की वापसी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। स्पेस से ड्रैगन कैप्सूल की अनडॉकिंग और फिर समुद्र में लैंडिंग को नासा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। नासा ने कहा है कि वह नौ महीने बाद लौट रहे अपने एस्ट्रोनॉट की वापसी को लेकर बहुत उत्साहित हैं।ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल में घूमने के बेस्ट ठिकाने, ये यादें रहेंगी सुहाने


