RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री साय ने एसोसिएशन के सेवा कार्यों की सराहना की

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष  अंजय शुक्ला और अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने कुनकुरी सदन में एसोसिएशन द्वारा संचालित एंबुलेंस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा जशपुर जिले के ज़रूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में ऐसी भागीदारी सराहनीय है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री श्री साय को एसोसिएशन द्वारा गर्मियों में ट्रांसपोर्ट यार्ड में शीतल पेयजल एवं अन्य राहत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आगामी सामूहिक विवाह आयोजन की योजना की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एसोसिएशन की सक्रियता की सराहना की।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका