देश-विदेश
Trending

 चीन के नर्सिंग होम में भीषण आग, 20 लोगों की मौत

शीजियाझुआंग । स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। यह आग मंगलवार रात करीब नौ बजे चेंगडे शहर के लोंगहुआ काउंटी में लगी। बुधवार सुबह तीन बजे तक कुल 20 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, नर्सिंग होम में आग लगने के बाद सुरक्षित निकाले गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

अधिकारियों ने झुलसे लोगों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि चीन में ऐसा ही हादसा 19 साल पहले हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

शिन्हुआ के अनुसार, उत्तर-पूर्व चीन में एक चार मंजिला अस्पताल में लगी आग से बचने के लिए हजारों मरीज खिड़कियों से कूद गए थे। इस दौरान कम से कम 39 लोग मारे गए।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका