RADA
मनोरंजन

Entertainment News: ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने किया इतना कारोबार

Entertainment News: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने किया इतना कारोबार

सिनेमाघरों में हमेशा कोई न कोई फिल्म लगी रहती हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण स्टारर ‘फाइटर’ और रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ दर्शकों का मनोरंजन करा रही है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘फाइटर’ कुछ ही समय पहले रिलीज हुई है। वहीं ‘फाइटर’ जनवरी से दर्शकों का मनोरंजन करा रही है। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। दर्शकों को फिल्म में शाहिद-कृति की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में पहली बार दोनों सितारे साथ में पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए हैं। फिल्म में एक वैज्ञानिक और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रोबोट की भूमिका कृति सेनन ने निभाई है। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले हफ्ते ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही है। हालांकि, बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई है।
फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म की कमाई 60 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। फिल्म की कमाई धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ने 13वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आगामी हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में भी दस्तक देने वाली है। ऐसे में इसकी कमाई पर काफी असर पड़ सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका