Join us?

देश

National news: आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

National news: आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ओडिशा की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी सदस्यों के साथ एक सभा में भाग लेंगे और मयूरभंज जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बता दें, यह यात्रा रक्षा मंत्री की आंध्र प्रदेश और ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा का हिस्सा है, जो गुरुवार को समाप्त हो रही है।

मिलन 2024 में लिया था भाग
इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को विशाखापत्तनम में मिलन 2024 अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में एक सभा को संबोधित किया। गौरतलब है, मिलन 2024 भारतीय नौसेना का अब तक का सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है, जो विशाखापत्तनम में शुरू हो रहा है। इस दौरान 50 से अधिक देशों के युद्धपोत और विमानों का बेड़ा महासागर और बंदरगाह पर सैन्य अभ्यास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बारिश में पौधों का सुरक्षा कवच बन जाएगा 10 रुपये का पाउडर हिल स्टेशन में दार्जिलिंग नाम सबसे आगे भारत के लिए कानून (Law) विश्वविद्यालय