RADA
छत्तीसगढ़
Trending

Accident News : कार ने दाे बाइकाें को मारी टक्कर, युवती समेत तीन की माैत, एक जख्मी

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना के मझगवा के पास बीती देर रात तेज रफ्तार कार की ठोकर से 2 बाइक पर सवार 3 युवक सहित एक युवती की मौत हो गई। वहीं कार चालक को भी मामूली चोट आई है। जिनका इलाज बिलासपुर के अस्पताल में जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने साेमवार काे बताया कि बीती रात पेंड्रा थाना अंतर्गत दुबटिया मझगवां मुख्यमार्ग पर सेवरा गांव के पास कार चालक स्नेहिल गुप्ता ने नशे की हालत में दो अलग-अलग बाइक सवारों को सामने से जोरदार टक्कर मारी।बाइक को ठोकर मारकर कार भी पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया जहां उसकी माैत हाे गई।मृतकों के नाम गंगाराम, रामावतार सिंह, भूपेंद्र मराबी और युवती शानू केवंट बताया गया है। हादसे में कार चालक भी घायल है जिसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है।

पेंड्रा थाने के अनुसार मृतक गंगा राम उर्फ सागर का रविवार काे जन्मदिन था और वह अपने दोस्त को धनपुर छोड़ने के बाद अपनी मित्र सोनू केवट के साथ बीती देर रात वापस घर गिरारी आ रहा था। उसी दौरान कार ने उसे टक्कर मारी जबकि दूसरे बाइक पर बरघाट गांव निवासी भूपेंद्र मराबी और रामावतार सिंह दोनों दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल हाेने महोरा गांव गए थे। कार्यक्रम से घर लाैटने के दाैरान कार चालक ने टक्कर मारी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है और सभी तीन शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका