व्यापार
Trending

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर 698.95 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली । अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त हफ्ते में 2.29 अरब डॉलर बढ़ कर 698.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते 6 जून को विदेशी मुद्रा भंडार 5.17 अरब डॉलर बढ़ कर 696.65 अरब डॉलर हो गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 6 जून को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.74 अरब डॉलर बढ़ कर 589.43 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 42.8 करोड़ डॉलर बढ़ कर 86.32 अरब डॉलर हो गया।
रिजर्व बैंक के जारी आंकड़ों के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.5 करोड़ डॉलर बढ़ कर 18.76 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 4.3 करोड़ डॉलर बढ़ कर 4.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

उल्‍लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2024 के अंत में बढ़ कर 704.88 अरब डॉलर के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका