छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में बीती रात गैस गोदाम के पास घर में लगी भीषण आग

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गोल चौक के पास स्थित इंडेन गैस गोदाम के पीछे एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब घर के लोग सो रहे थे। आग ने कुछ ही मिनटों में मकान के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, जिस मकान में आग लगी वह इंडेन गैस गोदाम से सटा हुआ है, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे जाते हैं। हादसे के समय मकान में रहने वाला परिवार अंदर सो रहा था, जिन्हें आसपास के लोगों ने आग की सूचना दी। इसके बाद मकान के लोगों और मोहल्लेवालों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गैस गोदाम को रिहायशी इलाके से हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे खतरे से बचा जा सके।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका