जॉब - एजुकेशन
Trending

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर , प्रदेश के इस कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन 18 जुलाई को

जगदलपुर । जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल, जगदलपुर एवं रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन 18 जुलाई को किया जाएगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से साक्षात्कार के आधार पर सेल्स एग्जीक्यूटिव, आईटी परसन, मैकेनिक, इंश्योरेंस, आरटीओ, सुपरवाईजर, फ्लोर मैनेजर, टैली आपरेटर, मोटर मैकेनिक, वाशिंग बॉय आदि के पदों पर बीआर बालाजी एलएलपी एवं महावीर ऑटो डील प्राईवेट लिमिटेड द्वारा चयन किया जाएगा। सभी तरह के योग्यताधारी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट महिला व पुरूष आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार, अपना आधार कार्ड, जाति-निवास एवं शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी प्रमाण पत्रों के साथ शुक्रवार 18 जुलाई को समय सुबह 10 बजे लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल, जगदलपुर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही पूर्णतः निःशुल्क वेल्डर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन ट्रेनिंग कोर्स में प्रवेश हेतु आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं एक पासपोट फोटो के साथ लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित हो सकते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper