RADA
छत्तीसगढ़
Trending

सिंधु यूथ और झूलेलाल नवयुवक संघ ने एकत्र किए 250 यूनिट रक्त

रायपुर। रविवार, 3 अगस्त 2025 को सिंधु यूथ एसोसिएशन और श्री झूलेलाल नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में समाज का उत्साहपूर्ण सहयोग मिला। एमएम स्कूल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 250 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि और युवाओं ने इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रमुख रूप से महात्मा आनंदपुर कुटीया, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी, वरिष्ठ समाजसेवी अजीत कुकरजा, समाजसेवी आनंद कुकरजा, पार्षद अमर गिदवानी और सचिन मेघनानी, श्री झूलेलाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष महेश आहूजा, सिंधु यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश हरजानी, एमएम स्कूल के डायरेक्टर मयूर थौरानी और मीडिया प्रभारी गौरव मंधानी उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर्स और ब्लड बैंक की टीम का भी सार्वजनिक अभिनंदन हुआ, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। समाज के सभी वर्गों ने एकजुट होकर इस नेक कार्य को अंजाम दिया, जो सामाजिक एकता और मानव सेवा का प्रतीक बना। महेश हरजानी ने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ाते हैं। मयूर थौरानी ने स्कूल की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। श्रीचंद सुंदरानी ने युवाओं की सक्रियता की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका