छत्तीसगढ़
Trending

श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद नगर निगम ने महादेव घाट के समीप विसर्जन कुण्ड की कराई सफाई

महापौर मीनल चौबे के विसर्जन कुण्ड की सफाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, दुर्गोत्सव के पूर्व विसर्जन कुण्ड की तैयारी पूर्ण की जाये

रायपुर। राजधानी शहर रायपुर में दस दिवसीय श्रीगणेश उत्सव और श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन श्रद्धालुओं द्वारा किये जाने के पश्चात महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड की सफाई पोकलेन और जेसीबी मशीन की सहायता से प्रारम्भ करवा दी गयी है.
रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग जोन क्रमांक 8 द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 क्षेत्र अंतर्गत महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड की सफाई पोकलेन और जेसीबी मशीन लगाकर करवाई जा रही है. सफाई अभियान की मॉनिटरिंग जोन 8 जोन अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ठाकुर, माधव राव सप्रे वार्ड पार्षद श्री महेन्द्र औसर, उपायुक्त स्वास्थ्य श्रीमती प्रीति सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा कर रहे हैँ.
महापौर मीनल चौबे ने सम्बंधित निगम अधिकारियों को महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड की सफाई शीघ्र सुनिश्चित करने निर्देशित किया है, महापौर ने निर्देशित किया है कि स्वच्छता कायम करके विसर्जन कुण्ड को दुर्गोत्सव के पूर्व पूरी तरह तैयार कर लिया जाये.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका