RADA
छत्तीसगढ़
Trending

महानवमी 2025: महादेवघाट विसर्जन कुण्ड में भक्तों ने की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

माँ दुर्गा की मूर्तियों का महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में भक्तों द्वारा श्रद्धापूर्ण विसर्जन महानवमी तिथि से प्रारम्भ, सुबह से संध्या तक 1 छोटी, 15 बड़ी मूर्तियों का हुआ विसर्जन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – महादेवघाट के समीप नगर पालिक निगम के विसर्जन कुण्ड में आज महानवमी तिथि से आदिशक्ति की प्रतीक देवी माँ दुर्गा की मूर्तियों का श्रद्धापूर्ण विसर्जन भक्तों द्वारा किये जाने का सिलसिला आज सुबह से ही प्रारम्भ हो गया है. सुबह से संध्या तक माता भक्तों द्वारा विसर्जन कुण्ड में माँ दुर्गा की एक छोटी और 15 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन श्रद्धापूर्वक किया जा चुका है.

भक्तों की सुविधा की दृष्टि से नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड स्थल पर क्रेन, गोताखोर, प्रकाश, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंध महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर किये गए हैं.
दिनांक 2 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दिनांक 5 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक विसर्जन कुण्ड स्थल पर चक्रीय आधार पर जोन की टीमों की ड्यूटी लगायी गयी है. इसके पूर्व आज विसर्जन कुण्ड स्थल पर माँ दुर्गा की मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन की व्यवस्था हेतु नगर निगम जोन 8 के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा के मार्गनिर्देशन में ड्यूटी पर रही.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका