छत्तीसगढ़

15 अक्टूबर को पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की होगी समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, रायपुर के अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा (आईएएस से.नि.),

कोरिया :-

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, रायपुर के अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा (आईएएस से.नि.), (कैबिनेट मंत्री दर्जा) की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से 12.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में आयोग के सदस्य श्री नीलांबर नायक, श्री यशवंत सिंह वर्मा, श्री बलदाऊ राम साहू, श्री हरिशंकर यादव, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा एवं श्री कृष्णा गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े :- तेलगु फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे अक्षय कुमार – Pratidin Rajdhani

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी तथा जनगणना संबंधी डाटा प्रविष्टि की समीक्षा की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारियों को जिले का संक्षिप्त विवरण एवं योजनाओं की जानकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper