छत्तीसगढ़

चेंबर पदाधिकारियों ने मिट्टी के दीए खरीदकर दिया ”स्वदेशी अपनाओ” का नारा

रायपुर :- दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले, चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेंबर पदाधिकारियों ने शहर के सबसे पुराने और बड़े बाजार, गोल बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की और लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए मिट्टी के दीए खरीदे।

चेंबर पदाधिकारियों ने बाजार में मौजूद छोटे व्यापारियों से बातचीत की और इस बात पर जोर दिया कि त्योहारों के समय स्थानीय कारीगरों और छोटे दुकानदारों को समर्थन देना कितना आवश्यक है।

इस अवसर पर, चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने कहा, इस दीपावली जब हम अपने घरों को रोशनी से सजाते हैं, तो इस दिन वो दुकानदार जो हर दिन हमारी जरूरतें पूरी करते हैं, उन्हें भी एक तोहफा दें दोस्तों, बात जब किराना दुकान की आती है,तो हमारे मोहल्ले की छोटी-सी दुकान ही सबसे बड़ा सहारा होती है। हमारे बचपन की मीठी याद इन किराना दुकानों से बनी है, जहाँ हम चॉकलेट लेने जाते थे और अपनी तोतली भाषा में चॉकलेट मांगते थे। लेकिन क्या अब हमारी आने वाली पीढ़ी इन प्यारे लम्हों को जी पायेगी ?

महापौर मीनल चौबे ने तेलीबाँधा से टाटीबंध तक विज्ञापन बोर्ड लगाना किया प्रतिबंधित – Pratidin Rajdhani

आजकल हम किराना सामान ऑनलाइन खरीद रहें है, तो शायद थोड़ी सुविधा तो मिलेगी, पर न अपनापन रहेगा और ना वो मधुर यादें और सबसे बड़ा नुकसान हमारा पैसा बाहर चला जाएगा, स्थानीय दुकानदार कमजोर होंगे, और धीरे-धीरे हमारे ही मोहल्ले की दुकानें बंद हो जाएंगी तो अभी वक्त है हमारे बचपन की यादों को सहेजने का और हमारे बच्चों का बचपन सुनहरा बनाने का, सिर्फ इस दीवाली नहीं हर दिन की खरीदारी स्थानीय बाजार से ही करें।

चेंबर द्वारा उठाया गया यह कदम ”स्वदेशी अपनाओ” अभियान को बल देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पदाधिकारियों ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस दीपावली पर स्थानीय बाजारों से खरीदारी कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करें।

इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष- लोकेश चंद्रकांत जैन, जितेंद्र शादीजा, श्रीमती सोनिया साहू, दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, मंत्री-प्रशांत गुप्ता, राजेंद्र पारख, सदस्य-रवि सचदेव, गोलबाजार व्यापारी संघ से सतीश जैन, दिनेश साहू, जोगेन्द्र नागवानी, विवेकानंद गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, कलीराम साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper