अपराधछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित करने वाला गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित करने वाला गिरफ्तार

रायपुर :- रविवार को वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार सतनामी, निवासी सारंगढ़ के रूप में हुई है।

सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने बताया कि आरोपी को राम मंदिर क्षेत्र के आसपास कई बार देखा गया था। पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और सुराग मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े …मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छठ पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएँ, – Pratidin Rajdhani

जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सारंगढ़ में आरोपी के परिवारजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।

सीएसपी साहू ने कहा कि अब तक मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं, मूर्ति खंडित होने की घटना के बाद शहर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रण में लिया।

राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति, जिसे रविवार को असामाजिक तत्व ने खंडित कर दिया था, उसे आज पुनः स्थापित कर दिया गया है।

मूर्ति खंडित होने की घटना के बाद पूरे शहर में रोष का माहौल बन गया था। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेनानी संगठन के सदस्यों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की थी।

मूर्ति की पुनर्स्थापना के बाद इलाके में माहौल सामान्य बताया जा रहा है, जबकि प्रशासन ने वीआईपी चौक क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper