
G20 में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए वहां पहुंच गए हैं। जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, खनिज, व्यापार एवं निवेश और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज के साथ मीटिंग बहुत अच्छी रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस साल, हमारे देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के 5 साल पूरे हो रहे हैं और इन सालों में ऐसे बड़े बदलाव आए हैं जिनसे हमारा सहयोग और गहरा हुआ है। उन्होंने आगे लिखा कि आज हमारी बातचीत में, तीन खास सेक्टर, डिफेंस और सिक्योरिटी, न्यूक्लियर एनर्जी, और ट्रेड पर जोर दिया गया, जहां रिश्तों को और बढ़ाने की बहुत ज्यादा गुंजाइश है। जिन दूसरे सेक्टर पर बात हुई उनमें एजुकेशन, कल्चरल लेन-देन और भी बहुत कुछ शामिल था।

