RADA
छत्तीसगढ़

Raipur news : सड़क पर  निर्माण सामग्री, निगम ने वसूला जुर्माना 

Raipur news : सड़क पर  निर्माण सामग्री, निगम ने वसूला जुर्माना 

रायपुर- आज जनशिकायत मिलते ही नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर पालिक निगम जोन 1 जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव ने जोन कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर सहित सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 1 के तहत वीर शिवाजी वार्ड नम्बर 16 में खमतराई मुख्य मार्ग का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. इस दौरान निर्माणाधीन भवन के सामने सड़क पर भवन निर्माण सामग्री रेत, गिट्टी रखी पायी गयी. इस पर जोन 1 जोन कमिश्नर के निर्देश पर सम्बंधित भवन स्वामी भगतराम देवांगन पर 1000 रूपये सड़क बाधा शुल्क वसूला गया. सड़क पर रखी रेत, गिट्टी को जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर से जब्त कर लिया गया, जिससे सड़क बाधा की जनअसुविधा तत्काल दूर हुई एवं लोगों को त्वरित राहत मिली.इस प्रकार जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका