उत्तराखण्ड

Uttarakhand News: बदरीनाथ मंदिर में मोबाइल ले जाना हुआ बंद…

बदरीनाथ धामः उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदरीनाथ में सिंहद्वार से आगे अब मोबाइल ले जाने पर बैन लगा है। इसके लिए गढ़वाल आयुक्त ने सख्त निर्देश जारी किए है। बताया गया कि धार्मिक स्थलों पर रील बनाने के चक्कर में कई विवाद की खबरे सामने आई है। इसके चलते गढ़वाल आयुक्त ने यह ठोस कदम उठाया है।

दरअसल, ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बैठक बुलाई है। जिसमें चार धाम यात्रा तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि बदरीनाथ में सिंहद्वार से आगे अब मोबाइल ले जाने पर बैन रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मोबाइल जमा करने के लिए शीघ्र व्यवस्था बनाए। ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा। साथ ही धार्मिक स्थल पर मोबाइल में रील व ब्लॉग बनाने से पैदा होने वाले विवाद को भी रोका जा सकेगा।

Back to top button
📰 E-Paper