RADA
छत्तीसगढ़
Trending

Accident News : प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस ने खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही। प्रयागराज जा रही महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस आज बुधवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं 15 से अधिक यात्री घायल हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंच घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। घटना गौरेला अनूपपुर मार्ग में खैरझिटी गांव के पास हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस से तीर्थ यात्री रायपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे थे। इस दाैरान ओवरटेक के दाैरान बस ने खड़े ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में बस कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं 15 से अधिक यात्री घायल हैं। सभी घायलों को वेंकटनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कुछ यात्रियों की हालत चिंताजनक है, लेकिन सभी का इलाज जारी है। बस में सवार ज्यादातर यात्री रायपुर और सुकमा जिले के रहने वाले थे, जो रायपुर से मंगलवार शाम 5 बजे महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस में सवार होकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका