RADA
विशेष
Trending

इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर एकलव्य साहू ने किया खेती-किसानी का रूख

मिर्ची की फसल से प्रति एकड़ दो लाख रूपये तक की कर रहे शुद्ध आमदनी हासिल

धमतरी । आजकल जहां युवा पीढ़ी पढ़-लिखकर विभिन्न नौकरियों की ओर अग्रसर हो रही है, वहीं जिले के मगरलोड विकासखण्ड स्थित ग्राम दुधवारा के युवा एकलव्य साहू ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर खेती-किसानी की ओर रूख किया। शिक्षित होने के साथ-साथ उन्हें खेती-किसानी की तकनीकी जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी रही। यही वजह थी कि एकलव्य ने अपने खेतों में कम लागत और कम पानी के साथ ही अधिक उपज प्राप्त होने वाली मसाला क्षेत्र विस्तार के तहत मिर्ची की फसल ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : घर के वास्तु के मुताबिक किस दिशा में रसोईघर बनाना सबसे ज्यादा शुभ – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : ICSE, ISC Exam Date Sheet 2025: cisce.org पर जारी हुआ एग्जाम शेड्यूल

ग्राम दुधवारा के युवा किसान एकलव्य साहू बताते हैं कि वे वर्ष 2017-18 में इंजीनियरिंग पास कर खेती-किसानी करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने उद्यानिकी विभाग से सम्पर्क किया। एकलव्य बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से उन्हें राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत ड्रिप सिंचाई, पैक हाउस, बीज पैक योजना इत्यादि की जानकारी मिल और इसके लिए मिलने वाले अनुदान के बारे में भी पता चला।

ये खबर भी पढ़ें : ऋषभ पंत से लेकर वैभव रघुवंशी तक ने लूटी आईपीएल नीलामी में महफिल , जानिए किसे मिला कितना पैसा

अनुदान का लाभ लेकर एकलव्य अपने 12 एकड़ क्षेत्र में मिर्च की फसल लेना शुरू कर दिए। वे बताते हैं कि उन्हें मिर्ची की खेती से प्रति एकड़ 100 से 110 क्विंटल उपज प्राप्त होती है और प्रति एकड़ दो लाख रूपये की शुद्ध आमदनी हासिल कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : माहिरा शर्मा पर आया इस क्रिकेटर का दिल…पोस्ट से मिला हिंट

एकलव्य कहते हैं कि वैसे तो उनके द्वारा तैयार मिर्ची जिले में ही हाथों-हाथ बिक जाती हैं, किन्तु वे अन्य जिलों में भी मिर्ची को बिक्री के लिए भेजते हैं। शासन की योजनाओं के तहत मिले अनुदान और उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन के लिए एकलव्य शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भारत में हुई एचएमडी फ्यूजन की एंट्री

ये खबर भी पढ़ें : Breaking : छत्तीसगढ़ में रेल हादसा: कोयले से लदी मालगाड़ी के 23 डिब्बे पटरी से उतरे

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका