खेल
Trending

लॉर्ड्स में केएल राहुल के कारनामे से अनिल कुंबले हुए दीवाने

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने केएल राहुल की लार्ड्स में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन की परिपक्व और अनुशासित पारी की सराहना की.केएल राहुल ने इस दौरे का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चुनौती का डटकर सामना किया.भारत ने दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और कप्तान शुभमन गिल के विकेट गंवाए, और पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बनाए.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि केएल राहुल ने लार्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद इंग्लैंड के गेंदबाजों विशेषकर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चुनौती का डटकर सामना करते हुए परिपक्व पारी खेली. पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले राहुल ने इस दौरे का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया. वह दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय 53 रन बनाकर खेल रहे थे. भारत ने दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (13), करुण नायर (40) और कप्तान शुभमन गिल (16) के विकेट गंवाए. भारत ने अभी तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड से 242 रन पीछे है.
कुंबले ने जियो हॉटस्टार पर कहा, ‘केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की. उनकी पारी विशिष्ट थी क्योंकि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. जोफ्रा आर्चर का यह एक आक्रामक स्पैल था. विशेष कर उनका वह पहला स्पैल जिसमें उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की, जिसमें उन्हें उछाल और शुरुआत में थोड़ी स्विंग भी मिल रही थी.’

उन्होंने कहा, ‘राहुल ने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों का अच्छी तरह से सामना किया. उनका रवैया बेहद स्पष्ट था और वह पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे. यह एक बेहद अनुशासित और परिपक्व पारी थी और मुझे यकीन है कि वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे.’

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और अफगानिस्तान के वर्तमान मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि आप इस पिच पर गेंदबाजों पर हावी हो सकते हैं. आपको सतर्क रहना होगा. यह बिल्कुल नई गेंद का विकेट है. राहुल ने शुरुआती खतरे को नाकाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह सीधे बल्ले से खेला जैसे शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट में किया था.’

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका