
अंजिनेश अंजय शुक्ला हुए सम्मानित, विधि एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला “आदिशक्ति वंदन सम्मान 2026”
जतिन नचरानी
रायपुर, 16 फरीरव 2026। तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा रायपुर स्थित वृन्दावन हॉल में आयोजित “आदिशक्ति वंदन सम्मान 2026” समारोह में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला को विधि एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, रायपुर श्री उमाशंकर बांधे तथा राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू द्वारा अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने अधिवक्ता शुक्ला के विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों एवं समाजसेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य व्यक्तियों एवं सामाजिक संगठनों को भी सम्मानित किया गया।
तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


