RADA
छत्तीसगढ़

नई सीसी रोड निर्माण, नालियों की मरम्मत का कार्य के लिए विधायक निधि से 5 लाख रूपये की घोषणा

नई सीसी रोड निर्माण, नालियों की मरम्मत का कार्य के लिए विधायक निधि से 5 लाख रूपये की घोषणा

रायपुर। आज रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड नम्बर 31 में न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी में वार्ड पार्षद रोहित साहू सहित नगर निगम जोन 9 कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, वहां के रहवासी गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों की उपस्थिति में न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी में जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नई सीसी रोड का निर्माण एवं व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार नालियों की मरम्मत का कार्य नगर निगम के सामान्य मद से श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करके प्रारम्भ करवाया. रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने वहाँ अधूरे पड़े सामुदायिक भवन में कार्य आवश्यकता के अनुरूप प्रारम्भ करवाने विधायक निधि से 5 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की. रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नई सीसी रोड का निर्माण एवं नालियों की मरम्मत का आवश्यक कार्य तत्काल स्वीकृति के अनुसार प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. वार्ड पार्षद रोहित साहू ने रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को वार्ड नम्बर 31 के तहत न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी में नई सीसी रोड का निर्माण एवं नालियों की मरम्मत का आवश्यक कार्य प्रारम्भ करवाने सभी वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका