खेल

अर्शदीप सिंह का अचूक निशाना, पलक झपकते ही बल्लेबाज के बिखर गए स्टंप

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मौजूदा समय में इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी से कहर ढा रहे हैं। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के एक मुकाबले में अपनी तीखी बॉल से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। मैच में उन्होंने एक बल्लेबाज को अपनी इनस्विंगर पर गजब अंदाज में क्लीन बोल्ड किया।

ये खबर भी पढ़ें : नशे में लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय,वीडियो हुआ वायरल

इस मोमेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस ये सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्यों अर्शदीप सिंह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया। बता दें कि अर्शदीप सिंह केंट की ओर से खेल रहे हैं, जिस टीम से नवदीप सैनी और राहुल द्रविड़ भी खेल चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए WHO ने कुछ टिप्स शेयर किए

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani

Arshdeep Singh का अचूक निशाना, पलक झपकते ही बल्लेबाज के बिखर गए स्टंप
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि भारतीय स्टार अर्शदीप तेज रफ्तार में अंपायर के बगल से गेंद डालने आते है। अंदर की ओर आती गेंद को समझने में बल्लेबाज नाकाम रहता है और इस दौरान वह क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। इस क्लिप में बैकग्राउंड से कमेंटेटर की आवाज आती है जो अंग्रेजी में कहते है- “ओह! उसे (बल्लेबाज) को तहस-नहस कर दिया। अर्शदीप की ये गेंद थोड़ी उछाल और अंदर की ओर वापस चले गई, वाह!”

ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब अर्शदीप ने इस तरह की गेंद डाली हो, लेकिन उनकी इस शानदार गेंदबाजी को देख फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि आप BGT में कहां थे? दूसरे यूजर ने कहा कि

ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani

अर्शदीप को टेस्ट टीम में शामिल क्यों नहीं किया जा रहा है?

बता दें कि भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली। इस टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद फैंस ये सवाल खड़े कर रहे है कि क्यों ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अर्शदीप सिंह को मौका नहीं दिया गया। उनकी जगह सेलेक्टर्स ने यश दयाल को मौका दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : टीवीएस जुपिटर 110 2025, एक स्टाइलिश स्कूटर हुआ लॉन्च – Pratidin Rajdhani

अगर बात करें अर्शदीप सिंह के क्रिकेट करियर की तो बता दें कि उन्होंने भारतीय टीम के लिए अभी तक 8 वनडे और 60 टी20I खेले हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया हैं।

ये खबर भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Back to top button
📰 E-Paper