RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

bay leaf and cinnamon Face pack: अपने चेहरे पर लगाएं तेजपत्ते और दालचीनी का फेस पैक, एक्ने और पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा

अगर आप चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाना चाहते हैं तो चेहरे पर फेस मास्क लगाएं। चेहरे पर फेस मास्क लगाने से पिंपल्स, एक्ने और ओपन पोर्स की समस्या से राहत पाई जा सकती है। चेहरे की बेसिक प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने के लिए वैसे तो बाजार में कई तरह के फेस मास्क मौजूद हैं, लेकिन आप घर पर 100 प्रतिशत नेचुरल फेस मास्क बनाकर स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेजपत्ते और दालचीनी फेस पैक बनाने के लिए सामग्री- 

दालचीनी पाउडर – 2 चम्मच
तेजपत्ता का पाउडर – 1 चम्मच
शहद – 2 चम्मच
नींबू का रस -1 चम्मच
कच्चा दूध – जरूरत के अनुसार
तेजपत्ते और दालचीनी से घर पर बनाएं फेसपैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दालचीनी पाउडर लें।
दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच तेज पत्ते का पाउडर डालकर मिश्रण बनाएं।
इस पाउडर में 1 चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर गाढ़ा सा पेस्ट बनाएं।
अगर आपको लगता है कि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो इसमें थोड़ा सा दूध डालें।
अब चेहरे को फेस वॉश से क्लीन करें और फेस पैक को अप्लाई करें।
इस फेस पैक को लगाने के बाद 15 से 20 मिनट तक सूखने दें।
जब पैक सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें।
इसके बाद फेस पर कोई माइल्ड मॉइश्चराइजर लगा लें।

तेजपत्ते और दालचीनी का फेस पैक लगाने के फायदे-

पिंपल्स की समस्या से दिलाता है छुटकारा

दालचीनी में पाए जाने वाले एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल एंटी ऑक्सीडेंट गुण चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। जिन लोगों के चेहरे पर ज्यादा पिंपल्स होते हैं उन्हें सप्ताह में दो बार तेजपत्ते और दालचीनी का फेस पैक लगाने की सलाह दी जाती है।

झुर्रियां होती हैं कम

तेज पत्ते में मौजूद आयरन, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, विटामिन-सी और दालचीनी में मौजूद पोषक तत्व जब एक साथ मिलते हैं तो उम्र के साथ होने वाली झुर्रियों से राहत दिलाते हैं।

स्किन टोन करें इवन

दालचीनी, शहद और तेज पत्ते के पोषक तत्व स्किन को इवन टोन करने में मदद करते हैं। स्किन टोन को इवन करने के लिए दालचीनी और तेज पत्ते के फेस पैक को लगाने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं।

दालचीनी और तेजपत्ते का फेसपैक लगाते समय सावधानियां

ब्यूटी और स्किन केयर एक्सपर्ट मनीषा सिंह का कहना है कि तेजपत्ते और दालचीनी का फेस पैक इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट लेना जरूरी है। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी प्रकार की जलन, खुजली या कोई अन्य परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल न करें। जिन लोगों को तेजपत्ता और दालचीनी से किसी प्रकार की एलर्जी है, उन्हें भी इस फेस पैक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका