
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: ‘टीम प्रहरी’ ने बसंत विहार और गोविंद नगर में ढहाए अवैध मकान और दुकानें
0 जोन 1 क्षेत्र में बसंत विहार व विध्य नगर में लगभग 16 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगायी गयी, 26 भवन स्वामियों ने राजीनामा हेतु दिये आवेदन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर नगर निगम के जोन 1 क्षेत्र अतर्गत नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के मार्ग निर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उपज भियता सुश्री अंकिता सोनवर्षा सहित अन्य संबंधित नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग कर्मचारियों, नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उडनदस्ता की टीम द्वारा संयुक्त रूप से नगर निगम जोन 1 क्षेत्र के भिन्न स्थानो पर अवैध निर्माणो पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही आज अभियानपूर्वक की गई।
नगर निगम जोन 1 अधिकारियों ने बताया कि जोन 1 अंतर्गत भनपुरी से खमतराई जाने वाले मार्ग पर 1 स्थान पर अवैध रूप से निर्माणाधीन शेड को तोड़ने की कार्यवाही स्थल पर की गई है। बसत विहार गेट नंबर 1 के पास निर्मित लगभग 10 अवैध दुकाने अभियान पूर्वक तोडने की कार्यवाही की गई है। गोविंद नगर एवं अन्य स्थानों में निर्माणाधीन लगभग 7 मकानो को नियमानुसार तोडने की कार्यवाही नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा स्थल पर की गई है।
जोन 1 क्षेत्र में 5-5 की सीरीज में निर्माणाधीन अवैध रो हाउस को तोडने की कार्यवाही अभियान के अत्तर्गत नगर निगम द्वारा की गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न अनेक स्थानो पर अवैध निर्माणो पर आज अभियान पूर्वक कार्यवाही की गई है। नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अतर्गत बसत विहार व विध्य नगर में लगभग 16 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निर्मित अवैध गुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर एवं वहा आवागमन अवरून्द करते हुए स्थल पर अवैव प्लाटिंग पर कारगर रोक लगायी गयी है। बसत विहार और विध्यनगर क्षेत्र के 26 भवन स्वामियों ने नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग को राजीनामा हेतु आवेदन प्रस्तुत किये है।


