RADA
अपराध
Trending

मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद को मारी गोली, हमलावर मौके से फरार

फिरोजाबाद । थाना लाइनपार क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता एवं पार्षद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा पार्षद को उपचार हेतु सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जनपद के लाइनपार थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबर कालोनी निवासी अलीम भोला नगर निगम फिरोजाबाद के वॉर्ड संख्या 48 से पार्षद होने के साथ ही स्थानीय भाजपा नेता भी है। वह मंगलवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। जैसे ही वह लेबर कालोनी स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल घायल पार्षद को उपचार हेतु सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने पार्षद की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है। घायल पार्षद के बेटे आविद ने बताया कि उनके पिता पर मार्निंग वॉक पर जाते समय हमला हुआ है। दो गोली लगी हैं। जिसमें एक कमर तो दूसरी पैर में लगी है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला होने का आरोप लगाया है। एएसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद और थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की है। इधर, घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेता भी अस्पताल पहुंच गए। एएसपी सिटी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका