RADA
छत्तीसगढ़
Trending

 महासमुंद में एक परिवार के चार  लोगों  के शव बरामद

महासमुंद  । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बुधवार सुबह एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला है। शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एच-2 बिल्डिंग के मकान नं. 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42 वर्ष) का शव फंदे से लटकता मिला, वहीं उनकी पत्नी और दो बच्चे की लाश नीचे जमीन पर पड़ी हुई थी। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक बसंत पटेल बागबाहरा के आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय में प्यून (भृत्य) था। मृतकों में पत्नी भारती पटेल (38 वर्ष), बेटी सेजल पटेल (11 वर्ष) और बेटे कियांश पटेल (4 वर्ष ) शामिल है। बताया जा रहा है घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को मौके से आत्महत्या से जुड़ा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसपी आशुतोष सिंह और एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय सहित सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

एएसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि तहसीलदार से सूचना मिली कि, भृत्य ने घर का दरवाजा नहीं खोला। अप्रिय घटना की आशंका पर परिजनों से संपर्क किया और उनकी उपस्थिति में दरवाजा खोला तो बसंत पटेल की लाश लटकती मिली। बाकी तीन लाशें जमीन पर पड़ी थी। बसंत के फांसी लगाने और बाकी तीनों की जहर खाने से मौत की आशंका है। मौके से पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइट नॉट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर शव पाेस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका