RADA
मनोरंजन

बॉडी-बिल्डर वरिंदर घुमन की हुए मौत, सलमान के साथ किया था फिल्म में काम

ये सच है कि कब किसकी मौत सामने आ जाए, नहीं पता। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर

वेब-डेस्क :- ये सच है कि कब किसकी मौत सामने आ जाए, नहीं पता। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। फैन्स के बीच सन्नाटा पसर चुका है। वरिंदर की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैसे हुए वरिंदर की मौत?

कहा जा रहा है कि वरिंदर बाइसेफ इंजरी का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे। वो अकेले ही घर से निकले थे। क्योंकि ये माइनर ऑपरेशन था, इसलिए उनको आज ही वापस आना था, लेकिन अचानक उनको कार्डियक अरेस्ट आ गया और उनकी मौत हो गई।

वरिंदर ने किया सलमान के साथ काम

सलमान खान के साथ वरिंदर फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। उनकी बॉडी-बिल्डिंग की हर किसी ने तारीफ की थी। जिस तरह की फिजीक वरिंदर ने बनाई थी, उसे देखकर सलमान के फैन्स दीवाने हो गए थे। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी।

सलमान खान के साथ भी वरिंदर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका लुक काफी गंभीर नजर आ रहा था। जब फिल्म का ट्रेलर आया था, तभी वरिंदर फैन्स के बीच अपनी पर्सनैलिटी को लेकर छा गए थे।

ऐसी थी जीवन यात्रा

वरिंदर एक जाने-माने फिटनेस फ्रीक थे। वरिंदर ‘मिस्टर इंडिया 2009’ में रह चुके थे। सिर्फ इतना ही नहीं, वरिंदर ‘मिस्टर एशिया चैंपियनशिप’ में सेकेंड पोजीशन पर रहे थे। इन्हें ‘द हीमैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता था. पर वरिंदर को एक्टिंग का भी बहुत शौक था। वरिंदर, दुनिया के पहले वेजिटेरियन प्रोफेशनल बॉडी-बिल्डर थे। ये IFBB (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी-बिल्डिंग एंड फिटनेस) प्रो कार्ड हासिल करने वाले पहले इंडियन बॉडी-बिल्डर थे। अमेरिकन एक्टर Arnold Schwarzenegger ने वरिंदर को एशिया में अपने हेल्थ प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए हायर किया था। वरिंदर, उनके प्रोडक्ट्स के ब्रांड एम्बेस्डर बने थे।

यह भी पढ़े… पंजाब में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग – इम्तियाज़ अली की अगली थिएट्रिकल फिल्म में कोलैबोरेशन करेगा अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट – Pratidin Rajdhani

वरिंदर को एक्टिंग का था शौक

वरिंदर सिर्फ फिटनेस में ही नहीं, बल्कि एक्टिंग में भी दिलचस्पी रखते थे। कुछ पंजाबी और हिंदी फिल्में वरिंदर ने की हैं। इसमें ‘कबड्डी वन्स अपॉन’ एक पंजाबी फिल्म रही जिसने वरिंदर को रातोरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म से वरिंदर ने एक्टिंग डेब्यू किया था।

हिंदी फिल्मों में वरिंदर ने ‘रोर-टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वरिंदर ‘मरजावां’ फिल्म में भी नजर आए थे। फैन्स इन्हें सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में देखकर काफी खुश हुए थे।

वरिंदर अक्सर ही अपने वर्कआउट वीडियो फैन्स के साथ शेयर करते नजर आते थे। इनके इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स थे। फिटनेस को लेकर वरिंदर काफी पैशनेट थे। बता दें कि वरिंदर सिंह घुमन, साल 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले थे। इसपर उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की थी।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका